{"_id":"67366d17fd5a7355f50615c6","slug":"due-to-fog-a-bus-collided-with-a-truck-moving-ahead-12-injured-mathura-news-c-29-1-mtr1013-316181-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक में घुसी बस, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक में घुसी बस, 12 घायल
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना जैंत क्षेत्र में चौमुहां कस्बे के पास घने कोहरे के कारण बस पीछे से ट्रक में घुस गई। बस में बैठी हुईं 12 सवारियां घायल हो गईं। बस मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे घने कोहरा होने के कारण आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही यूपी रोडवेज की बस ट्रक में जा घुसी। बस के ट्रक से टकराते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से निकाला। उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में 12 सवारियां घायल हुई हैं। घायलों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो मथुरा-वृंदावन मंदिरों के दर्शन कर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। घायलों में कुरुक्षेत्र के थानेसर थाना के गांव भाड़ी निवासी श्यामलाल, मोनिका, बेबी शर्मा पत्नी ताराचंद, खुशबू पुत्री वेदप्रकाश, रुद्र शर्मा पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
ये सभी श्रद्धालु हैं। वहीं अन्य घायलों में एमपी के दमोह के गांव हता निवासी द्रोपदी पत्नी मानकचंद, कौशल्या पत्नी अशोक, अशोक पुत्र जगना, मथुरा निवासी पंकज मिश्रा, अभिषेक पुत्र राजू व लुधियाना निवासी खुशबू शामिल हैं।