फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dubel, murder, crime, police, kotwali, mathura

कोतवाली में जुटी भीड़, बुलाया दंगा निरोधक दस्ता

Mon, 22 Jun 2020 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
dubel, murder, crime, police, kotwali, mathura
मथुरा। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिला अस्पताल में हमले केे आरोपी आयुष को गिरफ्तार किए जाने के बाद कोतवाली में भीड़ लगी रही। यहां भीड़ में अधिकतर लोग चौबियापाड़ा के थे, जो वारदात को अंजाम देने वाले को देखने के लिए आए थे। इसके अलावा कुछ लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आए थे। भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। दंगा निरोधक दस्ता भी कोतवाली पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

सराफा बाजार में दहशत
मथुरा। होलीगेट क्षेत्र स्थित छत्ता बाजार मेें हुई वारदात से दहशत फैल गई। बाजार खुलने से पहले हुई इस वारदात से दुकानदार अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे। उनका कहना था कि पुलिस यदि सतर्क रहे तो इस प्रकार की वारदात नहीं हो सकती। अधिकतर सराफा व्यवसायियों के प्रमुख प्रतिष्ठान होलीगेट तथा उसके आसपास ही हैं।
विज्ञापन

श्री सराफा कमेटी के अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं से सराफा व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। छत्ता बाजार के सराफा व्यवसायी शैलेश सराफ ने बताया कि जिस प्रकार के वारदात हुई है उससे व्यवसायी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, होलीगेट के अंदर की सघन बस्ती चौबियापाड़ा तथा छत्ता बाजार तथा उसके आसपास की गलियों मेें हर रोज छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। यदि यह छिटपुट घटनाएं वहीं रुक जाएं तो शायद इस प्रकार की बढ़ी वारदातें होने से रुक जाएं।
हमलावरों पर लगेगा एनएसए
जिस प्रकार से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है उसे देखते हुए हमलावरों पर एनएसए लगाया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ए. सतीश गणेश, आईजी आगरा।
वारदात के मास्टर माइंड की तलाश
सब्जी विक्रेता को दुस्साहसिक वारदात करने के लिए किसने उकसाया। वारदात का पूरा प्लान किसने तैयार किया। पुलिस इन सब प्रश्नों के जवाब ढूंढने में जुट गई है। माना जा रहा है कि पूरी वारदात का प्लान किसी आदतन अपराधी द्वारा तैयार किया गया है। वहीं, वारदात में प्रयोग की हुई देशी पिस्टल पुलिस ने मौके से बरामद की है। माना जा रहा है कि यह पिस्टल वारदात के समय लोगों द्वारा की गई छीनाझपटी में उनसे गिर गई।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक माथुर
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर दोहरे हत्याकांड की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छत्ता बाजार स्थित गली भीकचंद में पहुंच वारदात के शिकार हुए पीड़ितों के परिवारों से मिले और सांत्वना दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। उम्मीद जाहिर की वारदात में कोई निर्दोष को नहीं फंसाया जाए। अति शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed