फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dso office is under scanner

डीएसओ दफ्तर पहुंची जांच की आंच

Thu, 16 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
dso office is under scanner
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग प्रकरण की जांच की आंच अब जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आफिस तक पहुंच गई है। पुलिस इस पड़ताल में लगी है कि जवाहर बाग में रसोई गैस के सिलेंडरों की आपूर्ति कहां से हो रही थी। 
विज्ञापन


डीएसओ केपी मिश्र ने बताया कि पुलिस का इस संबंध में पत्र आया था। हमने अपना पक्ष रख दिया है। गैस के कनेक्शन जारी करने और वितरण का कार्य सीधे एजेंसी या फिर ऑयल कंपनियों के प्रबंधक करते हैं।
विज्ञापन


सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद गैस कनेक्शन जारी करने, सिलेंडरों की आपूर्ति की उनके कार्यालय में कोई जानकारी नहीं रहती। उनके कार्यालय से जवाहर बाग में रह रहे किसी भी कब्जेधारी का राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर बाग में दो जून को थे ढाई हजार लोग
चंदनबोस ने गुरुवार को पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि दो जून को जवाहर बाग में ढाई हजार लोगों की भीड़ थी। अभी तक पुलिस और खुफिया एजेंसियां दावा करती रही हैं कि तब जवाहर बाग में एक हजार लोग थे।

जवाहर बाग में यूपी, झारखंड और बिहार तक के लोग रहे थे। इनके रहने के लिए बाकायदा तंबुओं की पूरी कालोनी बन गई थी। महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं। दो जून को आपरेशन जवाहर बाग के समय भी यहां ढाई हजार लोग थे।


पुलिस पूछताछ में चंदनबोस ने बताया कि ढाई हजार लोगों की संख्या इसलिए उसे याद है क्योंकि दो जून की सुबह सभी की हाजिरी ली गई थी। जब उससे वहां होने वाली मौतों के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि वह तो शुरुआत में ही भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed