फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drunken Priest Vandalizes Temple Idols; Villagers Outraged

Mathura News: नशे में धुत पुजारी ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं, ग्रामीणों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Drunken Priest Vandalizes Temple Idols; Villagers Outraged
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव धौरैरा में बृहस्पतिवार देर रात करीब 100 साल पुराने चामुंडा मंदिर के पुजारी ने नशे में धुत होकर हनुमान जी और माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने मंदिर की स्थिति देखी, तो आक्रोश फैल गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराकर स्थिति को संभाला। ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बिहार के जनकपुर निवासी काशीराम पिछले 8 वर्षों से इस प्राचीन मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और सेवा का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि पुजारी को शराब की लत थी और वह अक्सर नशे में आसपास के लोगों को और भगवान को अपशब्द कहते थे। जांच में सामने आया है कि बृहस्पतिवार देर रात पुजारी काशीराम ने अत्यधिक शराब का सेवन किया। नशे की हालत में उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी और चामुंडा माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे, तो मूर्तियों को खंडित देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। मंदिर पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और तत्काल नई मूर्ति स्थापित कराई। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण मुकेश बाबू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उपनिरीक्षक निशांत पायल मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। 20 अप्रैल को विधिविधान के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed