फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drone surveys have once again robbed people of their peace...hundreds of families in distress

Mathura News: ड्रोन सर्वे ने फिर छीना लोगों का सुकून...सांसत में सैकड़ों परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drone surveys have once again robbed people of their peace...hundreds of families in distress
मथुरा। संजय नगर और राधा नगर के निवासियों को ध्वस्तीकरण के नोटिसों के बाद विधायक के आश्वासन से भले राहत मिली हो, लेकिन सिंचाई विभाग अब ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर रहा है। इसको लेकर फिर से यहां के निवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैंं। उन्हें यह डर सता रहा है कि न जाने कब उनका आशियाना उजाड़ दिया जाए।
विज्ञापन

कृष्णा नगर के संजय नगर और राधा नगर क्षेत्र के लोगों की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। ध्वस्तीकरण के नोटिसों के बाद 24 जनवरी को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा से मिलने पहुंचे संजय नगर के लोगों को विधायक ने कार्रवाई रुकवाने का आश्वासन दिया था। इससे आस बंधी थी, लेकिन अब विभाग ने ड्रोन सर्वे शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार को बस्ती की रामा देवी ने बताया कि क्षेत्र में रह रहे लोग दिहाड़ी मजदूर हैं और महिलाएं घरेलू काम करने के लिए बाहर जातीं है। यह आशियाना उजड़ा तो कभी नहीं बनवा सकेंगे। नाले के किनारे रहने वाली शांति देवी ने बताया कि एक बेटा है जो दुकान पर काम करने के लिए जाता है। अब घर की चिंता सता रही है। संजय नगर क्षेत्र में रहने वाली जयमंती ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले 30 सालों से रह रहे हैं। बिजली, पानी और नगर निगम का टैक्स भी देते हैं। पीएम आवास योजना में इसे पक्का किया है। अब सरकार ने इस बस्ती को उजाड़ने का फैसला कर लिया। क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक पीएम आवास योजना हैं। इसमें संजू, बबली, कमलेश, शशी, सरला, ललिता, देवी, माया, गुड्डी, रजनी और सीमा आदि लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

पांच दिनों के बाद फिर से सक्रिय हुआ सिंंचाई विभाग
मथुरा। सिंचाई विभाग की ड्रेनेज भूमि को वापस लेने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कब्जाई गई भूमि का ड्रोन की मदद से तकनीकी सर्वे किया गया। बृहस्पतिवार को कृष्णा नगर क्षेत्र के संजय नगर और राधा नगर क्षेत्र में पहुंची टीम ने क्षेत्र का ड्रोन कैमरे से तकनीकी सर्वे किया है। इस सर्वे के फुटेज और नक्शे को देखकर टीम पूरा मूल्यांकन करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट विभाग को प्रस्तुत करेगी। विभाग ने गणेशरा स्टेडियम रोड पर पहुंचकर भी कब्जाए गए क्षेत्र का ड्रोन की मदद से तकनीकी सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed