{"_id":"6769b2350d1528452005def4","slug":"drm-got-angry-after-seeing-dirt-and-chaos-at-raya-station-mathura-news-c-369-1-mt11008-122554-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राया रेलवे स्टेशन पर गंदगी और फैली मिलीं अव्यवस्था...ऐसा हाल देख नाराज हुईं डीआरएम; दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राया रेलवे स्टेशन पर गंदगी और फैली मिलीं अव्यवस्था...ऐसा हाल देख नाराज हुईं डीआरएम; दिए ये निर्देश
Tue, 24 Dec 2024 02:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:41 PM IST
सार
मथुरा के राया रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर गंदगी व अव्यवस्था देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डीआरएम रेखा यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की डीआरएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर गंदगी व अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। वहीं बंद पड़ा ओवरब्रिज को दो माह में शुरू कराने के निर्देश दिए।
डीआरएम रेखा यादव निरीक्षण यान से स्टेशन पहुंचीं, यहां पर यात्रियों के लिए लगाए गए टिनशेड सही नहीं मिलने पर नाराज दिखीं। इसके बाद अभिलेख कक्ष में व्यवस्था सही नहीं होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई और तीन दिन तक रूम के साथ फोटो भेजने के निर्देश दिए। टिकट खिड़की के अलावा अन्य कक्षों में पहुंचकर जायजा लिया। जेनरेटर कक्ष में गंदगी देख बोलीं, यहां पर कब से सफाई नहीं की गई। मथुरा मार्ग रेलवे गेट पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने बताया कि प्लेटफार्म एक पर यात्रियों के बैठने के लिए जल्द ही कुर्सियां लगेंगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म नंबर दो पर खुले में बाउंड्री पर बच्चे को शौच करता देख कर्मचारियों से नाराज हुईं। उन्होंने कहा यह क्या व्यवस्था है, तो कर्मचारी कुछ बोल नहीं सके। उन्होंने रेलवे की बाउंड्री पर पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।