{"_id":"5eea02448ebc3e432635633e","slug":"driving-lisence-no-isue-lerning-permanent-mathura-mathura-news-agr446483894","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन रहे, लर्निंग हो रहे केवल परमानेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन रहे, लर्निंग हो रहे केवल परमानेंट
विज्ञापन
मथुरा। एआरटीओ कार्यालय खुल जरूर गया, पर अभी तक कोई भी नया ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाया गया। सिर्फ फरवरी में बने लर्निंग लाइसेंस पिछले नौ दिनों में परमानेंट जरूर किए हैं। फिलहाल नए लाइसेंस जारी होने में अभी समय लग सकता है।
लॉकडाउन के चलते परिवहन विभाग का ऑफिस बंद हो गया था। अनलॉक में एक जून से खुले एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालक के अलावा लोग भी नहीं आए। प्रतिदिन कार्यालय खुलने के बाद आठ जून से नए ड्राइविंग लाइसेंस तो जारी नहीं किए, पर लर्निंग लाइसेंस परमानेंट जरूर किए हैं।
नौ दिनों में एआरटीओ कार्यालय से करीब 700 लर्निंग लाइसेंस परमानेंट हो चुके हैं। खास यह है कि यह लाइसेंस फरवरी और उसके बाद के महीनों में बनाए गए थे। इन लाइसेंसों की वैधता खत्म होने से पहले ही इन्हें परमानेंट कर दिया गया।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन बबीता वर्मा ने बताया कि नए लाइसेंस अभी नहीं बनाए गए हैं। केवल लर्निंग लाइसेंस ही परमानेंट किए हैं। आठ जून से शुरू किए गए इस कार्य में करीब 700 लाइसेंस परमानेंट किए गए हैं। फिलहाल भीड़ भी कम आ पा रही है। जल्द ही नए लाइसेंस भी बनाए जाएंगे।