फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drinking water crisis deepens due to non-supply of Gangajal

Mathura News: गंगाजल की आपूर्ति न होने से पेयजल संकट गहराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens due to non-supply of Gangajal
मथुरा। मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र में सोमवार को भी गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया रहा। नगर निगम प्रशासन ने टैंकरों की मदद से आवश्यकतानुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की।
विज्ञापन

दो दिन पहले बुलंदशहर स्थित झाल से मथुरा-आगरा को होने वाली गंगाजल की आपूर्ति रोक दी गई थी। इसका असर मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पड़ा। सोमवार को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते दो दिन में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा गई है। विभिन्न इलाकों में खारे पानी की आपूर्ति नलकूपों के माध्यम से भेजी जा रही है। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन द्वारा टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है। गंगाजल न मिलने से सबसे अधिक परेशानी पीने के पानी की हो रही है। लोग इसकी व्यवस्था खुद के संसाधनों से कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण ने बताया कि 41 टैंकर विभिन्न कॉलोनियों में निरंतर जलापूर्ति कर रहे हैं। लोगों की मांग जिस क्षेत्र से आ रही है वहां पानी भेजा जा रहा है। इस कार्य में सामाजिक संगठनों की भी मदद ली गई है। परियोजना प्रबंधक (जल निगम)सुजीत कुमार ने बताया कि बुलंदशहर से आपूर्ति शुरू हो गई है। मध्य रात मथुरा को गंगा जल मिल जाएगा। मंगलवार दोपहर से गंगाजल की अपूार्ति होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed