{"_id":"6526ec32382e1e7401043004","slug":"dress-code-implemented-for-devotees-in-hari-temple-of-vrindavan-mathura-news-c-369-1-mt11004-1702-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वृंदावन के इस मंदिर में भी जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें नए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वृंदावन के इस मंदिर में भी जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें नए नियम
Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
सार
वृंदावन के एक और मंदिर में महिला-पुरुषों से छोटे वस्त्र न पहनकर आने की अपील की है। यदि कोई ऐसे कपड़े पहनकर आता है, तो दर्शन नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
श्री हरि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा वृंदावन के कैलाश नगर स्थित हरि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। अब अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मर्यादित कपड़ों में ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।
वृंदावन में मंदिर की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए शुरुआत राधादामोदर मंदिर से ड्रेसकोड लागू करके हुई। इसके बाद पागल बाबा मंदिर और फिर अब कैलाश नगर काॅलोनी के हरि मंदिर में भी बुधवार से भक्तों के लिए ड्रेसकोड लागू कर दिया गया है। ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मर्यादित वस्त्र पहनकर ही दर्शन करने के लिए आएं।
विप्रा द्वारा विकसित कैलाश नगर आवासीय काॅलोनी में स्थित हरि मंदिर के महंत मुकेश दास ने बताया श्रद्धालु युवक युवतियां छोटे कपड़े पहनकर दर्शन करने आ रहे थे, जिससे मन व्यथित था। इस मामले में लोगों से सुझाव लिया गया और उसके बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेसकोड लागू कर दिया गया। इसके लिए मंदिर के गर्भगृह पर नोटिस चस्पा किया गया है।