{"_id":"6769b1c2bf94b8c2830a6c94","slug":"double-blow-of-weather-people-shivered-due-to-drizzle-amidst-cold-mathura-news-c-369-1-mt11009-122552-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में बूंदाबांदी से बिगड़ा मौसम का मिजाज, बढ़ गई ठिठुरन... चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में बूंदाबांदी से बिगड़ा मौसम का मिजाज, बढ़ गई ठिठुरन... चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कगा पारा
Tue, 24 Dec 2024 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:52 PM IST
सार
कान्हा की नगरी में हुई बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सात दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है।
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी में गर्म कपड़े पहन कर जाते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार रात से बादल छाने लगे थे, जिनका असर सोमवार को दिनभर देखने को मिला। हल्की बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। साथ में सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। बादल छाने से धूप नहीं खिली तो ठंड ने जोर पकड़ लिया। मौसम की दोहरी मार से दिनभर ठंडक बनी रही।
जिले के गोवर्धन, राधाकुंड समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी तापमान में गिरावट देखने की नहीं मिली है। सोमवार को चार अंक उछलकर न्यूनतम पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम पारा 24 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि दो दिन पहले यह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सात दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश होने के आसार बने हैं। ऐसे में बादल छाने व बारिश से ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ना तय माना जा रहा है।