फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Don't be afraid of the crowd, this time get live darshan of Shreeji

Mathura News: भीड़ से न घबराएं, इस बार श्रीजी के लाइव दर्शन पाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of the crowd, this time get live darshan of Shreeji
मथुरा। राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। बरसाना में 30 व 31 अगस्त को राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। हालांकि प्रशासन ने पहली बार महोत्सव की लाइव स्ट्रीमिंग कराने का निर्णय लिया है। ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से श्रीजी के दर्शन हो सकें और महोत्सव का भी आनंद उठा सकें।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि राधाष्टमी पर लाखों श्रद्धालु श्रीजी के दर्शन के लिए बरसाना आते हैं, लेकिन मंदिर में श्रीजी के दर्शन एक बार में केवल 20 से 30 हजार श्रद्धालु ही कर पाते हैं। मंदिर में जगह कम होने की वजह से श्रद्धालुओं काे काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने भीड़ नियंत्रण करने और श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन कराने के लिए महोत्सव की लाइव स्ट्रीमिंग कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पहली बार अधिकारी ऐसा प्रयोग कर रहे हैं और अगर यह सफल रहा तो अन्य मंदिरों में भी विभिन्न महोत्सव के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि राधाष्टमी महोत्सव में इस बार भव्यता दिखाई देगी। पूरे मेला जोन को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। सभी अधूरे काम 29 अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। 30 और 31 अगस्त को राधाष्टमी महोत्सव मनेगा। इस बार करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed