फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   donation in bankebihari temple have increased

नोटबंदी में और मालामाल हुए बांकेबिहारी

Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
donation in bankebihari temple have increased
मालामाल हुए बांकेबिहारी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
देश में नोटबंदी का असर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की आय पर नहीं पड़ा है। ठाकुरजी को अर्पित की जाने वाली दान राशि कम होने की अपेक्षा बढ़ी है। पिछले बार की अपेक्षा इस बार 17 गुल्लकों से लगभग 3 लाख रुपये अधिक निकले हैं। 
विज्ञापन


ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की 15 बड़ी स्टील की गुल्लकों, 1 गणेशजी मंदिर और 1 काठ की गुल्लक से मंदिर प्रबंधन को इस बार करीब 1, 81, 68, 572 रुपये मिले हैं। दो महीने पूर्व सितंबर में खोलीं गईं इन गुल्लकों में से 1, 78, 65, 164 रुपये निकले थे। 
विज्ञापन


बुधवार को सभी छोटी बड़ी 17 गुल्लकों की गिनती पूर्ण करने के बाद गुरुवार को पुन: गुल्लकों को खोलकर गिनती का कार्य शुरू किया गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर के पट बंद होने के बाद दोपहर 1:30 बजे सीसीटीवी कैमरों और पर्यवेक्षकों की निगरानी और पुलिस सुरक्षा में 1,2,6 और 7 नंबर की गुल्लक खोली गईं। गिनती शाम 4:30 बजे तक चली। 15, 13, 988 रुपये मिले। इनमें 2000 के 57 नए नोट के अलावा 1000 के 502 और 500 के 414 नोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार रकम को केनरा बैंक और इंडियन बैंक में जमा कराया गया है।

सोने की गिन्नी, मंगलसूत्र भी मिले
गुल्लकों में से मंदिर प्रबंधन को चांदी का सतिया, 20 पौंड, 1 अमेरिकन डालर, नेपाल की करेंसी, चांदी के बिस्किट, सोने की गिन्नी, मंगलसूत्र भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed