फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dola of dwarikadheesh in mathura

होली के रंग में सराबोर हुए देशी-विदेशी श्रद्धालु

Sun, 12 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
dola of dwarikadheesh in mathura
द्वारिकाधीश का डोला
नगर में निकले ठाकुर द्वारकाधीश के डोला में होली का रंग ऐसा उड़ा कि हर कोई इसमें रंग गया। ढपली की थाप पर होली के गीतों के स्वरों ने लोगों को आनंदित कर दिया। आसमान में उड़े गुलाल से विदेशों और देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु सराबोर हो गए।
विज्ञापन


माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से रविवार को ठाकुर द्वारकाधीश का डोला निकाला गया। ठाकुर जी का डोला विश्रामघाट से शुरू हुआ। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के केशवदेव मंदिर व यमुना महारानी की झांकी के साथ गोपाल पीठाधीश्वर गुरु विठ्ठलेश महाराज, सिद्ध विनायक गणेश भगवान, तटिया स्थान के गुरु राधाचरन दास आदि गुरुओं की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में चतुर्वेदी समाज के युवा परंपरागत वेशभूषा में आए। होली के गीतों पर ये युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इस बीच संकीर्तन मंडली के भजनों ने भक्ति का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये डोला विश्रामघाट, द्वारिकाधीश मंदिर, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुरगेट, घीयामंडी, चौक बाजार, स्वामीघाट होते हुए द्वारिकाधीश मंदिर पर समाप्त हुआ। डोला में चतुर्वेदी समाज के लोगों ने चौपाई, भजन, संकीर्तन किया और परंपरागत होली गीत गायन किया। डोला यात्रा में एक ही रंग के विशेष परिधान पहनकर आए युवकों ने जमकर होली खेली।

इस अवसर पर परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अध्यक्ष दिनेश पाठक, उपाध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, गोवर्धन के संत कंचनदास महाराज, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी, कृष्णकांत, अजय चतुर्वेदी, सोहनलाल शर्मा कातिब प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


विदेशी भक्तों ने लिया होली का आनंद
माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से निकाले गए डोला में 150 से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। रंग, अबीर, गुलाल की मार से ये श्रद्धालु निहाल हो गए। विदेशी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के गुलाल लगाया और परंपरागत आयोजन का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed