फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dog,aarav

मथुरा: आरव को सही होने में लगेगा एक माह का वक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
dog,aarav
कोसीकलां(मथुरा)। गांव फालैन में कुत्ते के हमले से घायल हुए दो साल के आरव को पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लगेगा। परिजन के अनुसार, यदि जरूरत पड़ी तो छह महीने के बाद उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव निवासी लोकेश की पत्नी प्रियंका दो वर्ष के पुत्र आरव के साथ खेत पर जा रही थी। इसी बीच एक कुत्ते ने आरव पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके चेहरे सहित शरीर के अन्य अंगों पर 70 टांके लगाए। इससे पहले यही कुत्ता ५ बच्चों व कई पशुओं को काटकर घायल कर चुका था। आरव की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मारकर दफना दिया।
विज्ञापन

आरव के दादा जुगन चौधरी ने बताया कि चिकित्सक फिलहाल उसे सुबह शाम एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। अभी रोजाना करीब तीन से चार हजार रुपये दवाओं पर खर्च हो रहे हैं। चेहरे पर करीब 70 टांके लगने आरव को बोलने से मना किया गया है। वह इशारों में बात कर रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि घाव ठीक होने तक उसे सिर्फ पेय पदार्थ दिए जाएं। गांव के चरण सिंह का कहना था कि पिछले पांच दिनों में हिंसक कुत्ता भूरा, शिवानी, अभिषेक, अशोक, भगत सिंह आदि बच्चों व कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फालैन की घटना के संबंध में छाता के बीडीओ ब्रज बिहारी त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में पशु विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।
एक दिन में 60 हुए कुत्तों का शिकार
क्षेत्र में कुत्ते जीवन के लिए खतरा बन रहे हैं। पिछले सप्ताह एक ही दिन में नंदगांव ब्लॉक के गांव धर्मनगर, गिडोह, महराना, बठैनकलां आदि गांवों के साठ से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा। इन सभी ने कोसी सीएचसी में बचाव के लिए इंजेक्शन लगवाएं। सुखदेव वशिष्ठ, नरेश सिंह, तेजपाल का कहना था कि क्षेत्र में प्रशासन नाम की कोई चीज नही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह का कहना था कि हर माह 500 से अधिक मरीज कुत्ते, बंदर काटने के रेबीज इंजेक्शन लगवाने आ रहे है। काफी संख्या में पीड़ित निजी अस्पतालों में उपचार करा लेते हैं।

कुत्ते की आवाज से डर रहे हैं बच्चे
ग्रामीण राम प्रसाद ने बताया कि गांव के बच्चे कुत्तों की आवाज से डरने लगे है। डर इतना है कि वह अकेले नहीं रह पा रहे हैं। कोई न कोई उसके साथ ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed