फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   documentry on the activity of keshavdham

केशवधाम में चल रहे सेवा प्रकल्पों पर बन रही डाक्यूमेंट्री

Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
documentry on the activity of keshavdham
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
आरएसएस के उत्तर भारत के प्रमुख केंद्र वृंदावन के केशवधाम में चल रहे सेवा प्रकल्पों को अब दुनिया भी जान सकेगी। केशवधाम के सेवा प्रकल्पों और यहां समय-समय पर होने वाले सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्रियाकलापों की डाक्यूमेंट्री बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इस डाक्यूमेंट्री का लगभग 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है। डाक्यूमेंट्री तैयार होने के बाद इसे स्वयंसेवकों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में पूर्णकालिक सेवा देने वाले वृद्ध स्वयंसेवकों के लिए केशवधाम में सेवाव्रती वृद्धजन आवास का निर्माण कराया गया है। इसके साथ केशव छात्रावास, विद्यालय के साथ ही वेद विद्यालय शोध केंद्र में होने वाले दैनिक कार्यों को भी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डॉक्यूमेंट्री में पूर्वोत्तर राज्यों, वनवासी और गिरिवासी जैसे सुदूर क्षेत्रों से आईं छात्राओं को दिया जा रहा कृष्ण कथावाचक और भागवतकथा प्रशिक्षण भी है। चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, कुष्ठ सेवा केंद्र, गोसेवा को भी प्रमुख रूप से रखा गया है। केशवधाम के प्रबंधक संजय आनंद ने बताया कि डाक्यूमेंट्री में सेवा प्रकल्पों और धार्मिक कार्यों का फिल्मांकन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed