Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctors do not reside in the SNCU ward of the Women's Hospital.

Mathura News: महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में नहीं रहते चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Doctors do not reside in the SNCU ward of the Women's Hospital.
मथुरा। महिला जिला अस्पताल में सबसे संवेदनशील विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) बिना चिकित्सक के ही संचालित हो रही है। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखते हैं और वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती नवजातों की देखभाल नर्सिंग स्टाफ के भरोसे रहती है। वार्ड में तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

जन्म के समय बीमार या कम वजन वाले नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए महिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड बना हुआ है। यहां भर्ती नवजातों की जान बचाने के लिए आधुनिक मशीन लगी हुई हैं। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी ने वार्ड में तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई है। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक, दूसरी दो बजे से रात आठ बजे तक और तीसरी रात 8 से सुबह 8 बजे खत्म होती है।
विज्ञापन

तीनों शिफ्ट में अलग-अलग चिकित्सकों की ड्यूटी रहती है, लेकिन इतना संवेदनशील वार्ड होने के बाद भी चिकित्सक यहां ड्यूटी करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। सुबह आठ से दोपहर दो बजे वाली शिफ्ट में जिस चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाती है, वह ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखते हैं। कई बार नवजात की हालत गंभीर होने पर स्टाफ ओपीडी में बैठे चिकित्सक को बुलाने के लिए जाते हैं। ओपीडी में भीड़ होने के कारण चिकित्सक तुरंत एसएनसीयू वार्ड में नहीं पहुंच पाते। ऐसे में यदि नवजात के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन के रहने वाले व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनका बेटा एसएनसीयू वार्ड में मशीन में रखा हुआ है। कई बार उसकी हालत अचानक खराब हुई तो स्टॉफ ने उन्हें चिकित्सक को बुलाने के लिए भेजा। वह तो भगवान की कृपा रही कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ, लेकिन चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण उनके बेटे की जान पर बन आई थी। उन्होंने बताया कि रात में तो चिकित्सक किसी की सुनते ही नहीं है। केवल स्टाफ के भरोसे नवजातों की देखभाल की जाती है।




तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है। एसएनसीयू वार्ड और ओपीडी की दूरी भी ज्यादा नहीं है। चिकित्सकों की कमी के कारण दिन में चिकित्सक से ओपीडी भी कराई जाती है, लेकिन रात की दोनों शिफ्टों में चिकित्सक मौजूद रहते हैं। यदि ऐसा नहीं है तो आकस्मिक निरीक्षण कर जानकारी की जाएगी।
अनिल कुमार पुर्वानी, सीएमएस, महिला जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed