{"_id":"61e063034287b65dc36cb2fc","slug":"doctors-and-bank-workers-got-corona-infected-mathura-news-mtr511746350","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक और बैंककर्मी हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक और बैंककर्मी हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण का आंकड़ा चार सौ के आसपास बना हुआ है। बृहस्पतिवार को संक्रमण के 390 नए केस सामने आए हैं। इनमें न्यायालय, स्टेट बैंक के अधिकारी व कर्मचारी के साथ नौहझील के डॉक्टर शामिल हैं। एक्टिव केस १७१९ हैं।
मथुरा शहर, वृंदावन, नौहझील, कोसीकलां, राया, गोवर्धन, राधाकुंड, फरह, बरसाना, चौमुहां, मांट आदि क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रहीं हैं, लेकिन संक्रमण तेजगति से बढ़ता दिखाई दे रहा है। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पर तैनात डॉ. चंदन आनंद और बीडीओ कार्यालय पर तैनात क्लर्क देवेंद्र अग्रवाल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को दोनों विभागों के कर्मचारियों में सतर्कता देखने को मिली। आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया। लोगों को मास्क वितरण किए गए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तुलाराम ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि सर्वाधिक संक्रमित छाता और वृंदावन में मिले हैं। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सैंपलिंग लगातार बढ़ाई जा रही है। भीड़ वाले इलाकों में लगातार लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन किए जाने की अपील की जा रही है।