फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctor told way to stop hair fall

Health News: अब नहीं झड़ेंगे बाल...काले और घने भी बनेंगे, आज से शुरू करें ये काम; चिकित्सक ने बताया अचूक तरीका

Thu, 28 Aug 2025 10:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 28 Aug 2025 10:01 PM IST
सार

पुरुषों के एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया से पीड़ित होने पर सामने से बाल झड़ जाते हैं। एलोपेशिया एरियाटा बीमारी में सिर में गोल सफेद रंग के चकते हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं। पीसीओडी में बाल पतले होकर सिर के बीच से झड़ने लगते हैं।

विज्ञापन
Doctor told way to stop hair fall
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

विस्तार

बाल सफेद होना और गंजेपन की शिकायत युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना चार से पांच मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। चिकित्सक उनका उपचार तो कर रहे हैं, साथ ही बीमारी से छुटकारे का उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि युवा अवस्था में तेजी से बाल झड़ने के पीछे कई कारण हैं। युवाओं की अनियमित दिनचर्या, प्रदूषण और टेंशन में रहने की प्रवृत्ति इसका सबसे बड़ा कारण है। इसके साथ ही खून की कमी के कारण भी बाल सफेद और झड़ने की समस्या होती है। 
विज्ञापन


 

कुछ लोगों को माता पिता के कारण आनुवंशिक रूप में यह बीमारी होती है। यदि सही समय पर इलाज और देखभाल की जाए तो बाल सफेद होने और झड़ने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। महिलाओं में अधिकांश: प्रसव के बाद बाल झड़ने की समस्या होती है। यह हार्मोन की गड़बड़ी, खून की कमी, मैदा से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से होती है। युवाओं में काले बालों को दूसरे रंग का कराने का काफी क्रेज रहता है। 

 

बाजार में सस्ती कीमत की डाई का प्रयोग बालों को सफेद तो करता है साथ ही बालों को पतला कर गंजेपन की बीमारी भी प्रदान करता है। भारी पानी से बाल धोने के कारण भी युवा और महिलाओं को बाल झड़ने की बीमारी हो जाती है।

 
विज्ञापन

इस बीमारी के कारण झड़ते हैं बाल
पुरुषों में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया इसमें सिर से सामने से बाल झड़ जाते हैं। एलोपेशिया एरियाटा बीमारी में सिर में गोल सफेद रंग के चकते हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं। पीसीओडी में बाल पतले होकर सिर के बीच से झड़ने लगते हैं। एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया भी कहा जाता है। महिलाओं में प्रसव के तीन से चार माह बाद बाल झड़ने की समस्या होती है। हार्मोन की गड़बड़ी के कारण भी महिलाओं के बाल तेजी से झगड़ते हैं।

 

क्या करें
- रोजाना 40 मिनट तक व्यायाम करें
- प्रदूषण से बालों को बचाएं
- बालों पर सस्ती डाई न लगवाएं
-  मैदा, प्रोसेस्ड और मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज
-  फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, लीन प्रोटीन, जिंक युक्त चीजें (जैसे कद्दू के बीज), बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ (जैसे अंडे, एवोकाडो) का प्रयोग करें
-  बाल झड़ने और सफेद होने पर जांच कराने के बाद पूरा इलाज कराएं

ये भी पढ़ें-UP: लूट के आरोपी ने किया एसओजी प्रभारी का सम्मान...दंगल में भेंट की चांदी की गाय, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed