{"_id":"5fa1a61a8ebc3e9bd266e76c","slug":"dm-mathura-news-agr466602014","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निस्तारण का समय निश्चित करें अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निस्तारण का समय निश्चित करें अधिकारी: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। तहसील गोवर्धन में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायत सुनते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत निस्तारण का समय निश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में आईं कुल 19 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारी को मार्क करते हुए निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस में आए अड़ींग निवासी हरचरन लाल ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी गौरव ग्रोवर से अपने बेटे द्वारा की जा रही मारपीट की शिकायत की। जिस पर संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस सरकार की प्राथमिकताओं में से एक कार्यक्रम है और प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है कि वह जनता की शिकायतों को सुनकर निस्तारित करे। बाद में डीएम ने गोवर्धन लिंक रोड का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो सके। इस मौके पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, उप जिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव आदि उपस्थित थे।