Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dm mathura

मथुरा-वृंदावन रोड पर जाम में फंसे डीएम, अधीनस्थों का छूटा पसीना

Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
dm mathura
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सफर करना इन दिनों बहुत कठिन है, इसका अहसास बुधवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को भी हो गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे वृंदावन जाते समय उनकी गाड़ी जयसिंहपुरा पर लगे जाम में फंस गई। यहां सीवर खोदाई का काम धीमी गति से चल रहा है। डीएम की गाड़ी फंसते ही अधीनस्थों के पसीने छूट गए। गाड़ियों के बजते हुटर भी जाम खुलवाने में कारगर साबित नहीं हुए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रास्ते में फंसे लोगों को धक्का देकर हटाया। कई को थप्पड़ भी रसीद कर दिए। करीब आधा घंटे बाद डीएम जाम से निकल सके।
विज्ञापन

सीवर लाइन की खोदाई के कारण मथुरा-वृंदावन रोड पर रोजाना घंटों जाम लगता है। बुधवार को वृंदावन में शक्ति मिशन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीएम रवाना हुए। जयसिंहपुरा पर सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन एक साइड से ही निकल पा रहे थे। जाम में स्कूटर, मोटरसाइकिल, टेेंपो और कार आदि वाहन फंसे थे। अधिकारियों की डांट खाकर वाहनों से उतरे पुलिसवालों ने जाम में फंसे वाहन चालकों को धकियाना और खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कइयों को थप्पड़ भी जड़ दिए। उन्हें धमकाकर हटाया गया। कई वाहन निर्माण कार्य में निकली रेत में फंस गए। पुलिसकर्मियों को उन पर भी तरस नहीं आया। लोगों से गाली-गलौज की गई और उन्हें जबरन हटाया जाने लगा। न किसी की उम्र देखी गई और न किसी की परेशानी। करीब आधा घंटे बाद डीएम की गाड़ी जाम से निकल सकी। इसके बाद फिर से जाम लग गया। अधिकारियों की बेरुखी और पुलिस के बर्ताव से लोग कोसते दिखे।
विज्ञापन

अधिकारियों की बेरुखी से लोग परेशान
मथुरा-वृंदावन रोड पर अधिकारियों की गाड़ियां जाम में फंसने के बाद भी लोगों की मजबूरी और उनकी समस्या से रूबरू होने की जरूरत नहीं समझी गई। अधिकारियों को कार्यक्रम में पहुंचने की जल्दी थी। ठेकेदार भी सड़क पर कई जेसीबी मशीनों से काम करा रहा था, लेकिन उसे समझाने की जरूरत भी नहीं समझ़ी। किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि को इसकी चिंता दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवालों जाम खुलवाया था, अभद्रता की जानकारी नहीं
मथुरा-वृंदावन रोड पर सीवर निर्माण का कार्य चल रहा है, इस कारण यातायात बाधित हो रहा है। संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। वृंदावन जाते समय जाम की समस्या देखी है। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया था। किसी से अभद्रता करने की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed