फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM inspected four lane and two lane bridge construction scheme part-1

Mathura News: फोर लेन और दो लेन सेतु निर्माण योजना पार्ट-1 का डीएम ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
DM inspected four lane and two lane bridge construction scheme part-1
मथुरा। बुधवार को जिलाधिकारी ने वृंदावन का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक आने वाले फोर लेन तथा दो लेन सेतु निर्माण योजना पार्ट-1 का अधिशासी अभियंता सेतु निगम तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अभियंता ने बताया कि फोर लेन सड़क की मैपिंग एवं भूमि अधिग्रहण आदि की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है और सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा ओवरब्रिज का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि गुणवत्ता एवं पारदर्शिता में कमी न आये।कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण करें, जिससे आमजन मानस को परेशानी न हो।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने रांची बांगर स्थित पीएसी कैंप परिसर में 4 ब्लॉक ट्रॉजिट हॉस्टल, पुलिस के निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। राजकीय निर्माण संस्था द्वारा बनाये जा रहे पुलिस आवास के संबंध में अधिशासी अभियंता अनुराग सिंह से जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। एक ब्लॉक का फाउंडेशन तैयार था तथा शेष 3 ब्लॉक का फाउंडेशन का कार्य एक सप्ताह में प्रारम्भ कर दिया जायेगा। डीएम ने निर्देश दिये कि गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ-साथ जो समय शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, उक्त समय पर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और मेरे स्तर से जो भी कार्यवाही होनी हो, वह मेरे संज्ञान में लाते हुए पूर्ण करवायें, जिससे कार्य में कोई रूकावट न आये और कार्य समय से पूर्ण हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed