फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM constituted administrative investigation committee to investigate collapse of water tank in Mathura

छह करोड़ की टंकी धराशायी मामला: चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, डीएम ने सात दिन में मांगे जिम्मेदारों के नाम

Mon, 01 Jul 2024 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 10:31 PM IST
सार

छह करोड़ की टंकी धराशायी होने के मामले की जांच चार सदस्यीय कमेटी करेगी। डीएम ने सात दिन में जांच रिपोर्ट और जिम्मेदारों के नाम मांगे हैं। 

विज्ञापन
DM constituted administrative investigation committee to investigate collapse of water tank in Mathura
Mathura: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशाई - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को कृष्ण विहार में 2.5 लाख लीटर की पानी की टंकी ढह गई। इसकी जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चार सदस्यीय प्रशासनिक जांच कमेटी गठित की है। टीम से सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रशासनिक जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मथुरा के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय टीम करेगी। इसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के साथ ही अधीक्षण अभियंता, नगरीय निर्माण मंडल, जल निगम, आगरा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) मथुरा, अधिशासी अभियंता (निर्माण) नगर निगम मथुरा-वृंदावन को रखा गया है। 
विज्ञापन


टीम को सात दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इस जांच में यह सामने आएगा कि आखिर हादसे के पीछे किस-किसकी लापरवाही रही, कौन-कौन अधिकारी और ठेकेदार, निर्माण फर्म इसके लिए जिम्मेदार है। इस रिपोर्ट के आने के बाद उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टंकी गिरने की घटना में 15 लोग घायल हुए। इसमें से दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं वृंदावन हादसे की तरह न दब जाएं जिम्मेदारों के नाम

वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर एक जर्जर मकान 15 अगस्त 2023 की शाम को गिर गया था। इसके मलबे में दबने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे। मृतकों में तीन कानपुर, एक देवरिया और एक पंजाब की महिला थी। 



इनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया गया था। हादसे की भी प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए थे। जांच एक माह से अधिक समय में पूरी हुई। इसके बाद भी निगरानी का जिम्मा संभालने वालों को बचा लिया गया था। ऐसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत को आज तक इंसाफ नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed