{"_id":"12951bc17d5a0031a75f147b926dfc75","slug":"dm-check-the-quality-of-road-in-tantura-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी निकली गांव तंतूरा की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी निकली गांव तंतूरा की सड़क
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 21 Dec 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तंतूरा में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क की पोल डीएम ने खोल दी। उन्होंने खुद सड़क में एक-दो छेनी का प्रहार किया कि मिट्टी सामने आ गई। उन्होंने जेई के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ठेकेदार को पुन: निर्माण के लिए निर्देशित किया है।
डीएम राजेश कुमार को गांव तंतूरा में करीब 1.8 किलोमीटर लंबी डामर की सड़क निर्माण को लेकर शिकायत मिली थी। आरोप था कि ठेकेदार ने जिला योजना के अंतर्गत बनी सड़क पर सिर्फ कागजी निर्माण कर दिया है। यह सड़क एक माह में ही उखड़ जाएगी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए शनिवार को दोपहर में डीएम तंतूरा जा पहुंचे। इसकी सूचना उन्होंने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारियों को भी दे दी।
मौके पर पहुंचकर डीएम राजेश कुमार ने पहले तो नवनिर्मित सड़क का जायजा लिया। देखने में सड़क ठीक लगी लेकिन जब इसकी गुणवत्ता परखने की बारी आई तो निर्माण की पोल खुल गई। सड़क पर औपचारिकता मात्र के लिए डामर का लेयर डाला गया था।
विज्ञापन
उसके नीचे गिट्टियों पर रोलर भी नहीं चलाया गया था। जैसे ही नवनिर्मित सड़क पर छेनी का प्रयोग किया सड़क के नीचे दबी मिट्टी बाहर आ गई। डीएम ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने भी इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने ठेकेदार को पुन: निर्माण के निर्देश दिए हैं। संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
डीआरडीए के जेई को चेतावनी
मथुरा। सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने डीआरडीए के अवर अभियंता त्रिलोकचंद्र शर्मा को चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई गांव में निर्माण कार्य के दौरान देवसेरस में पीला ईंट मिलने पर की गई है।