फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM and SSP also borrower

डीएम और एसएसपी भी लाखों के बकायेदार

Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
DM and SSP also borrower
electricity - फोटो : Amar Ujala
गरमी में एसी और सर्दी में रूम हीटर लगाकर बैठने वाले अधिकारी लाखों के बकायेदार हैं। डीएम और एसएसपी पर भी बिजली विभाग का मोटा बकाया चला आ रहा है। सीएमओ आफिस पर ही साढ़े सात लाख का बकाया है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग के सिविल लाइन इलाके के फीडर से डीएम, एसएसपी, सरकारी और जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय और आवास को बिजली की सप्लाई होती है। बिजली विभाग के सबसे ज्यादा बकाएदारों में जिले के आला अधिकारी ही हैं। राजस्व वसूली को दूसरों पर प्रेशर बनाने वाले हुक्मरान खुद ही मोटा बिल दबाए बैठे हैं।  
विज्ञापन


ये हैं बिजली के बड़े बकायेदार
-जिलाधिकारी                  1.76 लाख 
-एसएसपी आफिस                 1.26 लाख 
-ईओ अपर डिवीजन आगरा कैनाल     1.86 लाख 
-जिला उद्यान अधिकारी             2.26 लाख 
-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस            6.19 लाख 
-एसएसपी आवास                    2.28 लाख 
-जिला जेल                     2.50 लाख 
-सब रजिस्ट्रार ऑफिस             1.61 लाख 
-सीएमओ कार्यालय                 7.68 लाख 
-पोस्टमार्टम गृह                 7.70 लाख 
-बाल सुधार गृह                 4.24 लाख 
-एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ट्यूबवैल         1.38 लाख 
-एसएसपी मंडी समिति चेक पोस्ट         1.58 लाख 
-फायर स्टेशन कार्यालय             4.58 लाख 
-कोतवाली प्रभारी व कोतवाली में बने क्वार्टर    दो लाख 
-जिला अस्पताल सिविल सर्जन         1.60 लाख

योजनाओं के प्रचार पर फूंकी 7 लाख की बिजली
समाजवादी सरकार का गुणगान करने को कलक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय गेट के पास लगी एलईडी ने सात लाख की बिजली फूं क दी। अब उस बिजली का भुगतान नहीं हो पा रहा है। अधिशासी अभियंता तृतीय संजय शर्मा ने बताया कि नगर पालिका के ईओ के नाम इस एलईडी का कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed