फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM along with his subordinates swept the place in Barsana due to cm visit फोटो

Mathura: सीएम के आने से पहले डीएम ने बरसाना में अधीनस्थों के साथ लगाई झाडू, रोप-वे संचालक को नोटिस

Wed, 05 Mar 2025 08:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Mar 2025 08:54 PM IST
सार

ब्रज की होली में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। ऐसे में अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। स्वच्छता का संदेश देते हुए डीएम ने अधीनस्थों के साथ झाड़ू लगाई।

विज्ञापन
DM along with his subordinates swept the place in Barsana due to cm visit  फोटो
सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में ब्रज की विश्व प्रसिद्ध लठामार व लड्डू होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी दिनभर बरसाना में ही डटे रहे। डीएम ने अधीनस्थों के साथ झाडू लगाई और चाक चौबंद सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई। साथ ही हेलिपैड और मेला क्षेत्र के सुरक्षा इंतजाम परखे। इस दौरान डीएम ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सीपी सिंह ने साफ-सफाई के साथ-साथ गोवर्धन वाले पुल के दोनों तरफ पेंटिंग, मेला क्षेत्र में पानी का छिड़काव आदि के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्राह्मचंल पहाड़ी पर साफ-सफाई की और झाड़ू लगाई।
विज्ञापन


साथ ही रोप-वे पर गंदगी मिलने पर उन्होंने रोप-वे संचालक को नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं श्रीराधारानी मंदिर की साफ-सफाई व्यवस्था को परखा और रंगाई-पुताई के लिए कहा है। इस दौरान मौजूद अधीनस्थों का हौसला बढ़ाया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed