वृंदावन/मथुरा। जिलाधिकारी ने जनपद के सरकारी कार्यालय एवं संस्थाओं की आकस्मिक पड़ताल कराने संबंधी अभियान प्रारंभ करा दिया है।
डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश पर डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने सोमवार सुबह 10 बजे आईटीआई वृंदावन का आकस्मिक निरीक्षण किया। आईटीआई की कार्यशाला में कक्षाएं प्रारंभ होने का समय प्रात: 8:30 बजे है। सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण में 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन काटे जाने की जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
अनुपस्थित पाए गए कार्यदेशक/अनुदेशकों में एमपी वर्मा, अशोक कुमार, सतीश कुमार, देवेंद्र प्रकाश पाली, अशोक कुमार, योगेंद्र कुमार, विपिन कुमार, ओमप्रकाश, गिर्राज सिंह, श्यामसुंदर खंडेलवाल, पवन कुमार, भागीरथ, बृजेश पोसवाल व मोनू ढाका शामिल हैं। श्रीचंद्र सिंह, संजय सक्सेना, रामप्रकाश, अजय कुमार व गुड़िया देवी सहित 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुदेशक अवधेश कुमार व कमल सिंह मेडिकल अवकाश पर बताए गए। डिप्टी कलक्टर उपाध्याय ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए सभी 19 कर्मचारियों का नियमानुसार वेतन काटे जाने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी गई है।