फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   disturbance in bsa office in mathura by ladies clerk

महिला लिपिक ने बीएसए कार्यालय में किया हंगामा

Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
disturbance in bsa office in mathura by ladies clerk
fight
बीएसए कार्यालय मंगलवार को एक बार फिर विवाद का केंद्र बना गया। अलीगढ़ की महिला लिपिक ने अपने साथी के साथ मिलकर मथुरा कार्यालय में ज्वाइन न कराने पर बीएसए कार्यालय के लिपिक के साथ मारपीट कर दी। इससे कार्यालय में हंगामा मच गया। 
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय के लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब साढे़ चार बजे वह कार्यालय में बैठकर काम निपटा रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की एक महिला लिपिक अपने किसी साथी के साथ कार्यालय आई। उन्होंने अपने मथुरा स्थानांतरण संबंधी सवाल किए।
विज्ञापन


इस पर लिपिक ने आला अधिकारियों से वार्ता करने का सुझाव दिया। पीड़ित लिपिक का कहना है कि महिला लिपिक और उसका साथी बस इतनी सी बात पर चिढ़ गए और मेज पर रखे सरकारी कागजात फाड़ने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर होने पर ऑफिस स्टाफ को एकत्रित होते देख दोनों ही आरोपी वहां से भाग निकले। लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि इस घटना से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देशन में ही कार्रवाई की जाएगी। 


बीएसए दिखे अंजान
बीएसए राजीव यादव कार्यालय में हुई इस पूरी घटना से ही अंजान दिखे, जबकि पूरे कार्यालय स्टाफ को इस घटना की जानकारी है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में ही नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed