{"_id":"6112c5198ebc3e7955740c39","slug":"district-s-biggest-flag-will-be-unveiled-in-gl-bajaj-mathura-news-agr5032988116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएल बजाज में होगा जनपद के सबसे बड़े ध्वज का अनावारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएल बजाज में होगा जनपद के सबसे बड़े ध्वज का अनावारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले में 100 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 36 गुणा 24 फीट लंबे व चौड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण 12 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में होगा। इस भव्य आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में है। आजादी के 74 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह गौरवपूर्ण आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण होंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर की भी मौजूदगी रहेगी। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर रहेगा। जनपद के इस सबसे विराट ध्वज के अनावरण के पावन अवसर पर जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का भी सम्मान किया जाएगा।
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर प्रो.नीता अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9:45 से शुरू होकर 11:20 तक चलेगा। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम और पंकज प्रखर कविता प्रस्तुत करेंगे। मुख्य अतिथियों के अलावा आरके एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ.आरके अग्रवाल का भी संबोधन होगा। ग्रुप के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल अतिथियों का स्वागत करेंगे।