फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District Panchayat President's WhatsApp account hacked

Mathura News: जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक, करीबियों से मांगी रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President's WhatsApp account hacked
मथुरा। साइबर ठगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का व्हाट्सएप हैक कर लिया। इसके बाद आरोपी करीबियों से रकम मांगने लगे। कुछ लोगों ने पैसे भी ठगों को भेज दिए। हालांकि जानकारी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने साइबर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बताया कि दोपहर उनके पास करीबियों के फोन आए, और कहा कि अचानक पैसों की क्या आवश्यकता पड़ गई। संदेह होने के बाद उन्होंने अपना व्हाट्सएप चेक किया तो कई लोगों को पैसे मांगने के संदेश पड़े थे। मौजूद जिला पंचायत सदस्यों, राजनेताओं और परिचित को मैसेज भेजकर आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए तुरंत ऑनलाइन पैसे भेजने की मांग की गई। जब कुछ करीबियों ने सीधे किशन चौधरी को फोन कर रुपयों की प्राप्ति के बारे में पूछा, तब जाकर इस ठगी का भंडाफोड़ हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी परिचितों और आम जनता से अपील की है कि यदि उनके नाम या नंबर से किसी भी प्रकार की पैसों की मांग की जाती है, तो उसे बिल्कुल न दें और पुलिस को सूचित करें। साथ ही उन्होंने ने भी एसएसपी श्लोक कुमार से फोन पर बात कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी का कहना कि शिकायत के बाद आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed