फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District CHC plagued problems

Mathura News: जिले की सीएचसी हो रहीं समस्याओं की शिकार, कैसे करें इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
District CHC plagued problems
मथुरा। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाली का शिकार हो रहे हैं। बारिश के बाद फरह ब्लॉक के किरारई उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर जलभराव है। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

फरह ब्लॉक के किरारई उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर बारिश का पानी जमा है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से मुख्य प्रवेश मार्ग पर हमेशा जलभराव रहता है। ऐसे में मरीजों, गर्भवतियों, बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत होती है। कई लोग मजबूरी में बिना इलाज कराए ही लौटने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में लाखों रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक पानी निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया। नतीजतन हर बारिश में पूरा परिसर तालाब बन जाता है। तीन वर्ष बाद भी इस मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। परिसर में फैली गंदगी और जलभराव से मरीजों एवं उनके परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है गोवर्धन में इस समय मुड़िया मेले की तैयारियां चल रही हैं। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गोवर्धन में डेरा डाले हुए हैं। 23 से 29 के बीच लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए आएंगे। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। सभी जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed