फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Distressed by his girlfriend's marriage, oyfriend committed suicide by consuming poison

Mathura News: प्रेमिका की शादी से आहत प्रेमी ने जहर खाकर दे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Distressed by his girlfriend's marriage, oyfriend committed suicide by consuming poison
सौंख। प्रेमिका के विवाह होने की खबर मिलने पर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन ने फरीदाबाद और मथुरा में इलाज कराया, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि कोर्ट मैरिज करने के बाद भी युवती ने दूसरी जगह शादी कर ली। इसी सदमे में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के एक गांव में रहने वाले 23 वर्षीय युवक का अपने रिश्तेदारी में ही एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि दोनों ने गुपचुप ही दो साल पहले कोर्ट मैरिज भी कर ली। दो सप्ताह पहले युवती ने दूसरे युवक से विवाह कर लिया। प्रेमिका की शादी से आहत होकर 16 फरवरी को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर फरीदाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद फरीदाबाद से मथुरा भेजा गया, जहां शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि युवती के वादाखिलाफी करके शादी करने से वह परेशान हो गया, क्योंकि दोनों विवाह कर चुके थे। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने विषाक्त का सेवन किया था। तहरीर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed