फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute over objectionable post Congress district president lay down in front of police vehicle

Mathura: आपत्तिजनक पोस्ट पर तकरार...पुलिस की गाड़ी के सामने लेटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दो घंटे तक हंगामा

Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस की कार के सामने लेट गए। सविलि लाइन चौकी पर दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ दिया।

विज्ञापन
Dispute over objectionable post Congress district president lay down in front of police vehicle
पुलिस की कार के सामने लेटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सोमवार को पुलिस द्वारा कांग्रेस पदाधिकारी को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेसियों और पुलिस में तकरार हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस की कार के सामने लेट गए। करीब दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ा।
विज्ञापन


 

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने रविवार को फेसबुक पर भाजपा सरकार की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि अलीगढ़ में भाजपा समर्थकों ने तीन दलितों को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पिटाई की थी। इस मुद्दे को तूल देने के लिए उन्होंने रविवार को फेसबुक पर सरकार की विफलता और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए पोस्ट कर दी। साथ ही बसपा पर भी टिप्पणी कर दी। मायावती को भाजपा हितैषी बता दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर इतने शब्द लिखने के बाद कुंवर सिंह की यह पोस्ट सोमवार को वायरल होने लगी। मामला साइबर सेल के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने चिन्हित करके कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस घर से उठाकर उन्हें सिविल लाइन चौकी ले गई। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर भी पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेसियों व पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई।

 
विज्ञापन

कुंवर सिंह को छुड़ाने के लिए मुकेश धनगर पुलिस की कार के आगे लेट गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार के आगे से हटाया। कांग्रेसियों ने पुलिस विरोधी नारे लगाए। दो घंटा तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने कुंवर सिंह को छोड़ दिया। सीओ भूषण वर्मा ने बताया है कि कुंवर सिंह के खिलाफ 151 में कार्रवाई की गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है। सरकार की आलोचना करने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed