{"_id":"9041090595e2ccd5d8ac72e03b62a918","slug":"dispute-over-death-of-a-man-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने शव रख लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-गोवर्धन रोड पर सोमवार की रात बस की चपेट में आकर से गंभीर घायल हुए गोवर्धन निवासी बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को सुबह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया और थाने के गेट के सामने शव रख कर जाम लगा दिया।
घटनाक्रम के अनुसार कस्बा के महल हंसारानी निवासी राम कुमार सैनी (20) पुत्र दयाचंद मोटर साइकिल से देर शाम गोवर्धन लौट रहे थे। जमुनामता पेट्रोल पंप के निकट बाइक मथुरा से आ रही डग्गेमार बस की चपेट में आ गई। जिससे रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस भी खेत में पलट गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और राहगीरों ने घायल रामकुमार को जिला अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। रात में राम कुमार ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को मृतक का भाई दीनदयाल बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गए। परिवारीजनों ने रिपोर्ट दर्ज न होने और पंचनामा में देरी को लेकर थाने के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
शव को भी थाने के सामने सड़क पर रख बैठ गए। नारेबाजी की। जाम से पूर्णिमा के अवसर पर परिक्रमा को उमडे़ श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। करीब 50 मिनट बाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर कर जाम खुलवाया। मौके पर ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीनदयाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।