फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute between two parties over a house, uproar ensued

Mathura News: मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुआ हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over a house, uproar ensued
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हाईवे थाना क्षेत्र की हंसराज कॉलोनी निवासी विशंभर दयाल ने अपना मकान 2018 में राधापुरम एस्टेट में रहने वाले अशोक अग्रवाल को बेच दिया था। अशोक ने विशंभर से कई बार मकान खाली करने को कहा, लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया। इसके बाद अशोक ने कृष्णा नगर के द्वारिका अपार्टमेंट में रहने वाले अमर सिंह को वही मकान बेच दिया। अमर सिंह ने विशंभर से मकान खाली करने को कहा तो उसने छह से सात माह का समय मांगा।
विज्ञापन

अमर सिंह का आरोप है कि समय पूरा होने के बाद सोमवार दोपहर दो बजे वह कॉलोनी पहुंचे और मकान खाली करने को कहा तो विशंभर विरोध करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौजूद लोगों की सूचना थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed