{"_id":"673e1c2fe2a084e93102de2f","slug":"dispute-between-tte-and-passenger-regarding-seat-in-bandra-terminus-express-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में सीट को लेकर टीटीई और यात्री में विवाद, 20 मिनट तक मथुरा जंक्शन पर रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में सीट को लेकर टीटीई और यात्री में विवाद, 20 मिनट तक मथुरा जंक्शन पर रुकी ट्रेन
Wed, 20 Nov 2024 10:59 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:59 PM IST
सार
बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में यात्री और टीटीई के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया, जिससे स्टेशन पर ट्रेन 20 मिनट तक ट्रेन रूकी रही।
विज्ञापन
यात्री और टीटीई के बीच विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा रेलवे जंक्शन पर बुधावार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रात आठ बजे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची। इसी बीच यात्री और टीटीई के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया, जिससे स्टेशन पर ट्रेन 20 मिनट तक ट्रेन रूकी रही।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर ट्रेन जैसे ही पहुंची तो बैठने वाली यात्री सवार हो रहे थे। इसी बीच एक युवक ट्रेन में जा रहा था इसी बीच टीटीई और यात्री में विवाद शुरू हो गया। दोनों एसी कोच के अंदर जाकर खूब नोंकझोंक हुई। इसकी वीडियो अन्य यात्रियों ने बनाकर वायरल कर दी। ट्रेन रुके रहने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई। उन्होंने मामले की जानकारी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरपीएफ उपनिरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जानकारी करते है। स्टेशन पर बांद्रा ट्रेन में बैठने को लेकर यात्री व टीटीई में विवाद को लेकर पूरी जानकारी करते है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन