फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute between Sadhvi and Saint escalated

Mathura News: साध्वी और संत के विवाद ने पकड़ा तूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dispute between Sadhvi and Saint escalated
वृंदावन। पानीघाट स्थित हुड़दंग नगर में वर्षों से रह रहीं साध्वी कीर्ति मिश्रा और संयुक्त कुमारी ने आरोप लगाया कि उनकी गोशाला के लिए आने-जाने वाले रास्ते को एक संत द्वारा जबरन अवरुद्ध किया गया। विरोध करने पर उक्त संत ने अपने सहयोगियों संग घर में घुसकर लाठी-सरिया से मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित मोर कुटिया आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में साध्वियों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने और एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी लगातार धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। मोर कुटी के महंत परमेश्वर दास त्यागी और छत्तीसगढ़ कुंज के महंत गोपी कृष्ण महाराज ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन



चतु: संप्रदाय की बैठक में साध्वी का साथ देने वाले संतों का बहिष्कार

पानीघाट क्षेत्र में साध्वी और एक महंत के बीच रास्ते को लेकर हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में अखिल भारतीय चतु:संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत लाडली दास महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामले को तूल देने वाले दो संतों का बहिष्कार कर दिया गया। संत तेरह भाई त्यागी महंत रामस्वरूप दास ब्रह्मचारी ने कहा कि जब साधु-संत विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे तब उसे सार्वजनिक कर पुलिस तक ले जाना अनुचित था। इससे साधु समाज की छवि को ठेस पहुंची है। बैठक में संत फूलडोल दास, सनत कुमार दास, सच्चिदानंद दास, मोहिनी शरण महाराज, नारायण दास सहित अनेक प्रमुख संत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed