फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute between couple husband shot his wife and killed himself

UP: दंपती में विवाद पर बहा खून...पत्नी को गोली मारी, फिर पति ने दे दी जान; महिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 31 Jul 2025 05:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 31 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

मथुरा में दंपती के बीच विवाद जानलेवा हो गया। पति ने पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद भी जान दे दी। घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
Dispute between couple husband shot his wife and killed himself
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सुरीर  कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव में बृहस्पतिवार को गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद कनपटी से तमंचा सटाकर खुद भी गोली मार ली। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पत्नी का मथुरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कस्बा निवासी सौदान सिंह (50) की बाजार में रमन इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। वह परिवार के साथ दुकान के पीछे ही बने मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह दुकान से घर में अंदर चले गए थे। दुकान पर उनका छोटा बेटा 17 वर्षीय मौसम बैठा था।
विज्ञापन


 

इस दौरान सौदान सिंह का उनकी पत्नी राजकुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने तमंचे से पत्नी को गोली मार दी, जो उनके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर बेटा मौसम जब अंदर पहुंचा तो देख कि मां आंगन में खून से लथपथ पड़ीं थीं और पिता हाथ में तमंचा लिए कुछ दूरी पर खड़े थे। 

मौसम पिता से बिना कुछ कहे घायल मां को खींचकर बाहर लाने लगे। वह आंगन पार करके कमरे में पहुंचा था तभी दूसरी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौसम डर गया और भागकर बाहर से लोगों को बुलाया। जब लोग अंदर पहुंचे तो देखा कि सौदान सिंह भी आंगन में पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी थी और खून बह रहा था।

घायल अवस्था में दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सौदान सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल राजकुमारी का मथुरा के हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा और सीओ मांट गुंजन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से उन्होंने तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घायल पत्नी का मथुरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।





ये भी पढ़ें-हर ओर पानी: आगरा में चंबल खतरे के निशान के पार, कई गांव में भरा पानी...डूब गए मकान; बाढ़ के तेवर देख सहमे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed