फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Disposal of 3.39 Lakh Cases Against a Total of 4 Lakh

Mathura News: चार लाख के सापेक्ष 3.39 लाख वादों का निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 3.39 Lakh Cases Against a Total of 4 Lakh
मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को चार लाख वादों के सापेक्ष 3.39 लाख वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर 169 वादों का निस्तारण कर जजों ने 19.67 करोड़ रुपये अधिक धनराशि पीड़ितों देने का आदेश दिए है। इसी तरह से विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील स्तर पर कुल 402766 वाद निस्तारण के लिए नियत किए गए थे, लेकिन 339411 वादों का ही निस्तारण हो सका। जिला जज विकास कुमार ने एक फौजदारी वाद, एक चेक बाउंस वाद, एक सिविल वाद तथा 23 अन्य वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 169 वादों का निस्तारण कर 19,67,57500 हजार रुपये की पीड़ितों को देने का आदेश दिया। परिवार न्यायालय द्वारा 24 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

फौजदारी न्यायालयों द्वारा 31988 वादों का निस्तारण कर 6.86 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया। चेक बाउंस के 1681 वादों का निस्तारण कर 2,76,58,126 रुपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किए हैं। इससे पहले जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति श्रीवास्तव, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय, अजय पाल सिंह, नोडल अधिकारी अरविंद कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed