फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Displaced families of the corridor will be settled in Rukmini Vihar and Sunrakh Bangar

Mathura News: रुक्मिणी विहार और सुनरख बांगर में बसाए जाएंगे कॉरिडोर के विस्थापित परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Displaced families of the corridor will be settled in Rukmini Vihar and Sunrakh Bangar
रुक्मिणी विहार आवासीय योजना का तैयार किया गया डिजाइन।
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण की जद में आने वाले परिवारों को विस्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने 275 प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए रुक्मिणी विहार और सुनरख बांगर में जमीन चिन्हित की है। एमवीडीए द्वारा यहां 350 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिन्हें प्रभावित परिवारों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


सेवायतों के विरोध के बीच श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण की तैयारी तेज हो चली है। 5.5 एकड़ भूमि पर कॉरिडोर निर्माण प्रस्तावित है। जमीन का भौतिक सत्यापन भी शुरू हो गया है। इसकी जद में 275 परिवारों के घर व दुकान आ रही हैं। जिला प्रशासन ने इन परिवारों को विस्थापित करने की योजना भी तैयार कर ली है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कॉरिडोर से प्रभावित भू स्वामियों को रुक्मिणी विहार या फिर सुनरख में बसने का विकल्प दिया जाएगा। इन दोनों ही स्थानों पर जमीन का चयन कर लिया गया है। चयनित क्षेत्र में आवासीय योजना के रूप में फ्लैट बनाए जाएंगे। यह कार्य मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि बिहारीजी कॉरिडोर के लिए चिन्हित जमीन अधिग्रहण से 275 भवन स्वामी प्रभावित हो रहे हैं, जिसमें 200 दुकान भी शामिल हैं। इन सभी दुकानदारों को कॉरिडोर में दुकान भी आवंटित की जाएंगी। साथ ही सभी प्रभावित लोगों को जमीन और भवन के अनुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। साथ ही प्रभावित होने वाले परिवारों को एक ही क्षेत्र में बसने का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके लिए आवासीय योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि रुक्मिणी विहार आवासीय योजना में चार बड़े प्लाॅट चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वन और टू बीएचके 325-350 फ्लैट तैयार करने की योजना है। इसके अलावा और आवश्यकता होने पर सुनरख बांगर में भी करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन चयनित की गई है। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी विहार में 3924.91 स्क्वायर मीटर, 2844 स्क्वायर मीटर, 1800 स्क्वायर मीटर तथा 1504 स्क्वायर मीटर के प्लाॅट इस योजना के लिए चयनित किए गए हैं। ग्रुप हाउसिंग में यह सभी फ्लैट टू बीएचके होंगे। उन्होंने बताया है कि योजना का डिजायन भी तैयार कर लिया गया है। रुक्मिणी विहार योजना में घर बनाना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed