फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Disorders found in old age home, notice sent

Mathura News: वृद्धाश्रम में मिलीं अव्यवस्थाएं, नोटिस भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Disorders found in old age home, notice sent
मथुारा। लक्ष्मीनगर स्थित वृद्धाश्रम में साफ-सफाई समेत अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धाश्रम संचालक को नोटिस थमा दिया है। साथ ही पांच दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है। निर्धारित समय से जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मीनगर के कालिंद्री कुंज कॉलोनी में एक आवासीय वृद्धाश्रम है। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, भोजन व्यवस्था भी बदहाल मिली। दाल-चावल खुले में रखे मिले और घटिया क्वालिटी के चावलों को उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा शौचालयों की भी साफ-सफाई नहीं मिली। साथ ही अभिलेखों में लेखा-जोखा भी अधूरा मिला। उन्होंने नाराजगी जताई। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि वृद्धाश्रम संचालक को नोटिस देकर पांच दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed