फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Discussion held on issues facing the hotel industry

Mathura News: होटल उद्योग की समस्याओं पर की गई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Discussion held on issues facing the hotel industry
बैठक में व्यापारियों को जानकारी देते सीएफओ। 
मथुरा। लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन और मथुरा-वृंदावन के होटल कारोबारियों के बीच बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में सीधी वार्ता हुई। मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक पेचीदगियों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के बजाय संवाद से रास्ते निकलेंगे। उन्होंने मानकों को पूरा करने के लिए होटल कारोबारियों को मोहलत देने और सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगाने की वकालत की। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि हादसों से बचाव के लिए मानकों का पालन जरूरी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने नेशनल बिल्डिंग कोड की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुराने और स्वीकृत नक्शे वाले भवनों की जांच कर राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सहायक पर्यटन अधिकारी हेमंत शर्मा ने होटल पंजीकरण की सरल प्रक्रिया समझाई। एमवीडीए के सचिव आशीष सिंह और सहायक नगर आयुक्त नीरज कुमार ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों ने जल्द ही एक और संयुक्त समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया। संचालन एसोसिएशन के सचिव आरबी चौधरी और शशिभानु गर्ग ने किया। बैठक में सुनील अग्रवाल, सुनील साहनी, राजा भोज, राजन अग्रवाल, सौरभ, मथुरी अग्रवाल, विजय चतुर्वेदी, ध्रुव अग्रवाल, गुरमुख दास, प्रवेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed