फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DIOS Strict on Lapses

Mathura News: खामियों पर डीआईओएस सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
DIOS Strict on Lapses
मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राघवेंद्र सिंह ने बुधवार की सुबह दो शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय हाईस्कूल बिसावली में मिलीं खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए वेतन काटने और स्पष्टीकरण मांगने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 8:45 बजे बिसावली के निरीक्षण में लापरवाही उजागर हुई। यहां कक्षा 9 व 10 के 15 विद्यार्थी उपस्थित थे। इन्हें एक ही कमरे में बैठाकर सहायक अध्यापिका प्रियंका स्मार्ट बोर्ड पर समास पढ़ा रही थीं। वहीं रेनू जादौन ऑफिस में बैठी थीं। प्रधानाध्यापिका विनीता वर्मा और सहायक अध्यापक गायत्री मीणा अवकाश पर थीं। बिना उचित अनुमति गैरहाजिर मिले सहायक अध्यापक लाल सिंह का 1 व 2 सितंबर का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं अनुपस्थित कनिष्ठ लिपिक तेज प्रकाश को 5 सितंबर तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। पहली मंजिल और छत पर मिली गंदगी को लेकर चेतावनी दी गई। चेतावनी दी कि सुधार न होने पर संपूर्ण स्टाफ का वेतन रोका जाएगा। इससे पहले डीआईओएस सुबह 7:45 बजे राजकीय हाईस्कूल लोहवन पहुंचे। वहां स्वच्छता पखवाड़े के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई। संस्कृत में सुविचार बोलने पर छात्रों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed