{"_id":"68af38280b9c4a0bbd0cb0e3","slug":"dilapidated-water-tank-collapsed-in-kanshiram-colony-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कांशीराम कॉलोनी में जर्जर पानी की टंकी ध्वस्त...पल भर में जमींदोज हो गई, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कांशीराम कॉलोनी में जर्जर पानी की टंकी ध्वस्त...पल भर में जमींदोज हो गई, देखें वीडियो
Wed, 27 Aug 2025 10:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:45 PM IST
सार
सर्वेक्षण में वृंदावन जोन की तीन टंकियों को जर्जर स्थिति में पाया गया, जिनमें काशीराम कॉलोनी, छटीकरा और सुनरख बांगर स्थित टंकियां शामिल हैं। इनमें एक को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
टंकी की गई ध्वस्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में नगर निगम ने शहरवासियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जर्जर हो चुकी पानी की टंकियों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार शाम कांशीराम आवासीय कॉलोनी में स्थित 300 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी को नगर निगम ने पूरी सावधानी और व्यवस्था के साथ ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई निगम द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर की गई, जिसमें इस टंकी को बेहद जर्जर और खतरनाक घोषित किया गया था।
नगर निगम ने हाल ही में शहर में स्थित सभी ओवरहेड टंकियों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया था। इस सर्वेक्षण में वृंदावन जोन की तीन टंकियों को जर्जर स्थिति में पाया गया, जिनमें काशीराम कॉलोनी, छटीकरा और सुनरख बांगर स्थित टंकियां शामिल हैं। इन टंकियों को उपयोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए उन्हें निष्प्रयोज्य घोषित किया गया।
कांशीराम कॉलोनी की टंकी को गिराने से पहले नगर निगम ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की। जलकल विभाग के अवर अभियंता (जेई) अभिमन्यु मौर्या के नेतृत्व में मुनादी कराकर टंकी के आसपास के जर्जर मकानों को खाली कराया गया। ध्वस्तीकरण कार्य की जिम्मेदारी अलीगढ़ की कार्यदायी संस्था आमिर ब्रदर्स को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
नगर निगम अधिशासी अभियंता राम कैलाश ने बताया कि टंकियों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल ध्वस्त करना अनिवार्य हो गया था। उन्होंने बताया कि सर्वे में तीन ओवरहेड टैंकों को जर्जर और जोखिमपूर्ण पाया गया। इनमें से काशीराम कॉलोनी की टंकी को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया है। शेष दो छटीकरा और सुनरख बांगर की टंकियों को भी शीघ्र ही ध्वस्त किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन