{"_id":"7e6216c2c91b507ad213ddaf46081ace","slug":"digital-india-profile-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" फेसबुक पर चढ़ा डिजिटल इंडिया का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर चढ़ा डिजिटल इंडिया का रंग
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश भारती से सम्मानित गीतांजलि शर्मा की प्रोफाइल पिक्चर डिजिटल इंडिया के रंग में रंग गई है। कलाकार, साहित्यकार, खिलाड़ी, अधिकारी सबकी प्रोफाइल पर धीरे धीरे डिजिटल इंडिया की चमक आती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक दफ्तर के दौरे ने देश भर के लोगों की तरह ही भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को भी डिजिटल इंडिया के रंग में रंग डाला है।
तेज इतनी है कि शाम होते होते फेसबुक यूजर्स की फ्रेंड लिस्ट में आधे से ज्यादा चेहरे डिजिटल इंडिया कलर में नजर आने लगे। मथुरा में सीनियर पीसीएस रहीं एक अधिकारी जो अब दूसरे जनपद में हैं उनका चेहरा डिजिटल हुआ तो जिले में तैनात एक पीसीएस अधिकारी की प्रोफाइल भी डिजिटल इंडिया के कलर में हो गई।
मथुरा में एसडीएम रहे और मौजूदा समय में पूर्वांचल में तैनात पीसीएस की प्रोफाइल भी डिजिटल इंडिया के रंग में है तो जीएलए के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान भी खुलकर डिजिटल इंडिया को सपोर्ट कर रहे हैं। वृंदावन निवासी समाजसेविका डा. लक्ष्मी गौतम, समाजसेवी अनंत शर्मा, साहित्यकार अशोक बंसल, खिलाड़ी और जिला ओलंपिक सचिव कन्हैया गुर्जर आदि की प्रोफाइल पर डिजिटल इंडिया का रंग चटख है।
विज्ञापन
सबसे पहले बर्ग फिर मोदी...
डिजिटल इंडिया कैंपेन के तहत सबसे पहले मार्क जुकरबर्ग ने अपनी प्रोफाइल तिरंगे के रंग में की। इसके बाद पीएम मोदी की प्रोफाइल इसी रंग में रंग गई। फिर तो होड़ मच गई और देखते ही देखते लाखों लोगों ने डिजिटल इंडिया कैंपेन को सपोर्ट करते हुए अपनी प्रोफाइल चेंज कर दी। प्रोफाइल बदलने के साथ ही चित्र के ऊपर यह लिखकर आ जाता है कि एफबी डाट कॉम/सपोर्ट डिजिटल इंडिया का उपयोग कर इसे बनाया। इसी साइट पर क्लिक करके लोग सेकेंडों में अपनी प्रोफाइल चेंज कर डिजिटल इंडिया को सपोर्ट कर रहे हैं।