फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   diesel tanker caught fire on highway in mathura

आग की लपटों ने थामी हाईवे की रफ्तार

Thu, 17 Dec 2015 12:17 AM IST
दिनेश्ा शर्मा
दिनेश्ा शर्मा Updated Thu, 17 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
diesel tanker caught fire on highway in mathura
फरह के रैपुराजाट के निकट टैंकर पलटने से लगी आग की लपटें देख हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत फैल गई। घटना स्थल के आसपास से चालकों ने अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया था। अन्य वाहनों को भी चेतावनी देकर रोका।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर में डीजल टैंकर में लगी आग की लपटें 10 मीटर से ऊपर तक देखी जा रही थीं। वहीं लपटों के बीच से उठे धुएं के गुबार को देख हर कोई भयभीत था। वहां से गुजरने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को वापस मोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने लगे थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची रैपुराजाट और फरह पुलिस ने सर्विस रोड व आगरा की ओर जाने वाली सड़क को रोक दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन ट्रकों के चालकों से गाड़ियां पीछे कराकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। जाम के कारण एंबुलेंस और फायर बिग्रेड गाड़ियां भी फंसी रहीं। पुलिस ने उन गाड़ियों को निकालने के लिए जैसे-तैसे रास्ते खाली कराए। पास के खेतों और सर्विस रोड के लिए खोदी गई सड़क के बीच से वाहन निकाले गए।



कम किराए के लिए दांव पर जान  
मथुरा से आगरा तक रोडवेज बस में किराया 60 रुपये है। टैंकर और ट्रक चालक 15-20 रुपये में आगरा तक पहुंचा देते हैं। इस कारण यात्री अपनी जान की परवाह किए बिना मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से गुरेज नहीं करते। बुधवार को टैंकर में जलीं महिलाएं भी इसी कारण हादसे का शिकार हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed