{"_id":"69ba612e235f0fa8800ec0a3","slug":"dhirendra-shastri-visits-vrindavan-calls-for-sanatan-unity-on-new-year-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, ठाकुर मदन मोहन मंदिर में किए दर्शन; सनातनी एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, ठाकुर मदन मोहन मंदिर में किए दर्शन; सनातनी एकता का दिया संदेश
Wed, 18 Mar 2026 01:54 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:54 PM IST
सार
नवसंवत्सर पर वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मदन मोहन मंदिर में दर्शन कर सनातनी एकता का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए शोभायात्रा को एकता और परंपरा का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवसंवत्सर के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्राचीन सप्त देवालयों में प्रतिष्ठित ठाकुर मदन मोहन जी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के सेवायतों ने शास्त्री जी को मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई और उन्हें प्रसादी माला एवं पटका भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि कान्हा की नगरी में छुआछूत और भेदभाव मिटाने के संकल्प के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मृदुल कांत शास्त्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में 21 डोले और विभिन्न झांकियां सनातनी एकता का शंखनाद करेंगी।
ब्रज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वृंदावन की रज के कण-कण में किशोरी जी का वास है। शास्त्री ने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें इस शुभ अवसर पर डोलों को दंडवत करने और बरसाना में पूज्य विनोद बाबा के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ।जहाँ एक ओर धीरेंद्र शास्त्री सनातनी एकता पर मुखर दिखे, वहीं सड़कों पर नमाज और अन्य राजनीतिक व तीखे सवालों पर उन्होंने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह कहते हुए इन सवालों को टाल दिया कि इस विषय पर जो भी कहेगी सरकार कहेगी, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।