{"_id":"3af8c783a158e884b8580a483c223b83","slug":"dharm-sabha-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नहीं होने देंगे बांकेबिहारी मंदिर का अधिग्रहण’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नहीं होने देंगे बांकेबिहारी मंदिर का अधिग्रहण’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म रक्षा संघ की ओर से बुधवार को बृज बिहार कालोनी में विराट धर्म सभा महंत फूलडोल बिहारी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें संतों, महंतों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर बांकेबिहारी मंदिर का अधिग्रहण नहीं होने देंगे।
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेशजी ने अधिग्रहण के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार वृंदावन जैसे अतिमहत्वपूर्ण तीर्थ स्थान को दूषित करने के षड्यंत्र में आज सबसे आगे है।
सरकार बांकेबिहारी मंदिर या विंध्यवासिनी मंदिर का ही नहीं, बल्कि कृष्ण जन्मभूमि सहित अनेक मंदिरों का अधिग्रहण करना चाहती है। जिसे हिंदू समाज कभी होने नहीं देगा। संघ अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि संतों के निर्देश पर आंदोलन का द्वितीय चरण शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस विषय में आरटीआई भी दाखिल की गई है। उन्होंने कहा कि हम एक माह तक प्रदेश सरकार के जवाब का इंतजार करेंगे, यदि हमारे पक्ष में संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा।
पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि मंदिर अधिग्रहण रोकने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर नवल योगी, स्वामी आदित्यानंद, गोविंदानंद तीर्थ, महंत हरिबोल बाबा, महंत प्रह्लाद दास, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, हरिहर शर्मा, महंत ब्रह्मचारी महाराज, पद्मनाभ गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, गोपी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।