Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dhanteras is today; Lakshmi Pujan will take place on the 8th.

Mathura News: धनतेरस आज, 8 को होगा लक्ष्मी पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today; Lakshmi Pujan will take place on the 8th.
मथुरा। धनत्रयोदशी यानी धनतेरस आज (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। वहीं दीपावली का पर्व 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी और साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 से 7:57 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:33 से रात 8:09 बजे तक और वृषभ लग्न भी शाम 6:02 से 7:57 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का मुख्य मुहूर्त शाम 5:54 से 7:50 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:41 से रात 8:17 बजे तक और वृषभ लग्न शाम 5:31 से 7:29 बजे तक रहेगा। रात्रि में निशीथ काल का मुहूर्त रात 11:44 से 12:36 बजे तक है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे से शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। मान्यता के अनुसार स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी का पूजन करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed