{"_id":"5da09c728ebc3e015105cbda","slug":"dhan-ki-kheti-berbad-mathura-news-agr410017717","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली बीज से 200 बीघा धान की फसल हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली बीज से 200 बीघा धान की फसल हुई बर्बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। ब्लाक नौहझील के गांव शल्ल एवं सद्दीकपुर में नकली बीज के चलते 200 बीघा से अधिक धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसान गजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार एवं लेखराज सिंह निवासी शल्ल ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ के कस्बा खैर स्थित एक खाद-बीज की दुकान से धान का बीज लिया था।
पौध बनने के बाद धान की रोपाई कराई गई, लेकिन फसल पकने के समय खेत में दो किस्म के धान दिखाई देने लगे। इसमें 40 प्रतिशत फसल में बाली ही नहीं आई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की। शिकायत के बाद कृषि विभाग की टीम ने फसल के नुकसान का सर्वे किया।
इसमें 30 से 40 प्रतिशत नुकसान पाया गया। एडीओ कृषि विजय सिंह ने बताया कि किसानों की धान की फसल में नुकसान का सर्वे किया गया है। नुकसान की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।