फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dhamakee se aaya haartataik... vrddh kee maut

Mathura News: धमकी से आया हार्टअटैक... वृद्ध की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
dhamakee se aaya haartataik... vrddh kee maut
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव दोताना में शनिवार को शख्स की धमकी से वृद्ध को हार्टअटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है।
विज्ञापन

नवल सिंह ने बताया कि उनके भाई मानचंद (65) उनके भाई पूर्व में राशन डीलर थे। भाई का गांव के एक शख्स से विवाद चल रहा था। इस संबंध में उन्होंने थाने, तहसील, जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक कई बार शिकायत की थी। शिकायत के संबंध में थाने से शुक्रवार को फोन भी आया था और थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन

वापस आने पर उनके मुंह से झाग आने लगे और बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशीष कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में प्राप्त के शिकायत को लेकर दरोगा ने फोन करके पूर्व राशन डीलर को कोतवाली में बुलाया था। ऐसा प्रावधान है कि दर्ज शिकायत को लेकर मौके पर जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया जाता है। परिजन शव लेकर कोतवाली आए थे। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। काफी समय बातचीत के बाद शव का पोस्टमार्टम न करने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र देकर घर लौट गए। वहीं परिजनों का आरोप है कि जिस शख्स के खिलाफ शिकायत की थी उसने धमकाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed